नई दिल्ली, मार्च 26 -- 27 मार्च का दिन ओटीटी लवर्स के लिए खास होने वाला है। इस दिन अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। अगर आपने 'धुरंधर 2' थिएटर में देख ली और आप इस वीकेंड घर पर बैठकर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है। इस लिस्ट में फिल्म/सीरीज के नाम के साथ-साथ उनका ट्रेलर भी एम्बेड किया है।काट्टान ओटीटी - जी5 ये एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जिसकी शुरुआत ही काफी शॉकिंग तरीके से होती है। एक पहाड़ी के पास कटा हुआ सिर मिलता है। पुलिस इस केस की जांच शुरू करती है और मुथु नाम के शख्स की जिंदगी के ऐसे राज खुलते हैं, जो काफी चौंकाने वाले होते हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपति, मिलिंद सोमन और सुदेव नायर नजर आएंगे।बीटीएस: द रिटर्न ओटीटी - नेटफ्लिक्स अगर आप BTS के फैन हैं तो ये आपके लिए है। इस डॉक्यूमेंट्री म...