27 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा
सहरसा, जून 13 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने शुक्रवार को पैतृक पंचायत कुन्दह में आयोजित शिविर के दौरान बलिया सीमर के 27 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया। जानकारी के अनुसार बलिया सीमर में कुल 53 भूमिहीन परिवार हैं, जो बासडीह के अभाव में ग्रामीण सड़क किनारे घर बनाकर रहने को विवश हैं। सरकार की निर्धारित व्यवस्था के तहत प्रत्येक लाभुक परिवार को तीन डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया गया। मंत्री ने कहा कि शेष बचे 26 परिवारों को भी जुलाई माह के द्वितीय सप्ताह तक बासगीत पर्चा उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी भूमिहीन परिवारों को अपनी जमीन और पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह, सीओ संजय कुमार, मुखिया पन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.