मैनपुरी, दिसम्बर 13 -- नगर के सुदिति किड्स स्कूल में शनिवार को कराटे क्लास का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों का येलो बेल्ट टेस्ट कराया गया। टेस्ट ओकिनावा मार्शल आर्ट एसोसिशन के संस्थापक संदीप कुमार द्वारा लिया गया। वह एक कुशल प्रशिक्षक हैं, जो वर्ष 2018 से मैनपुरी में कराटे क्लास चला रहे हैं। सुदिति किड्स स्कूल के 31 बच्चों ने टेस्ट दिया। जिसमें 27 बच्चों ने येलो बेल्ट प्राप्त की। जिनमें से छात्र अमिताभ ठाकुर, आयांश, मोक्षिता, रिधिमा, आध्या दुबे, राधा, लामवीर, आयुष, आयुषी, शिवांश राजपूत, आरव यादव, आदर्श चौहान, रियांश, लामवीर, नव्या, कृष्णा, शिवांजलि, शानवी शाक्य, आराध्या राजपूत, कार्तिक गुप्ता, शिवांश यादव, ईशानी अरोड़ा, अक्षय, युवराज, देवांश पाल ने बेहतरीन परफॉर्मेंस किया। इस मौके पर बच्चों को बेल्ट व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस...