मथुरा, फरवरी 13 -- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 27 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होने वाले होली महोत्सव की तैयारियां भी जोरदार तरीके से जारी हैं। जिसके अंतर्गत 4 दिन लगातार आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज अपने भक्तों पर रंग बरसाएंगे। गुरुवार को मंदिर सेवायत इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि पंच दिवसीय रंगोत्सव के अवसर पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज 27 फरवरी रंगभरनी एकादशी से 2 मार्च चतुर्दशी तक सरस रंगीली होली का आनंद उठाते हुए स्वर्णरजत पिचकारी से केसरिया रंग बरसाएंगे। पर्व के सभी दिन दोनों समय ठाकुरजी को तरह तरह की ठंडाई, चाट व जलेबियों का विशेष भोग लगाया जाएगा और सफेद रंग की पोशाकें धारण कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 3 मार्च पूर्णिमा को चंद्रग्रहण पड़ेगा, जिसके चलते हमेशा पांच दिन तक आयोजित होने वाला रंगीली...