चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- चक्रधरपुर । रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत को बढ़ावा देने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाले ट्रेन नम्बर 18477/18478 पुरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव मध्य प्रदेश के वेंकटनगर रेलवे स्टेशन में देने की मंजूरी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नम्बर 14877 पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 27 फरवरी से वेंकटनगर स्टेशन पर 16.29 बजे पहुंचेगी और 16.31 बजे खुलेगी , वही ट्रेन नम्बर 18478 ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस 28 फरवरी से वेंकटनगर स्टेशन पर 06.32 बजे पहुंचेगी और यह ट्रेन वहां से 06.34 बजे खुलेगी। बताते चले कि मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के वेंकटनगर रेलवे स्टेशन में उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय रेल प्रशासन व रेल मंत्री तक को पत्र लिखकर उत्कल ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.