बदायूं, जून 19 -- एचपीसीएल प्लांट के दोहरे हत्याकांड के बाद अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के क्रम में गुरुवार को प्रशासन ने आरोपी के ताऊ की चिन्हित दुकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की। भारी पुलिस बल और बुलडोजर मौके तक पहुंचे, लेकिन प्रस्तावित कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद पूरी टीम बिना कार्रवाई किए वापस लौट गई। 12 मार्च को एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान पुलिस और प्रशासन ने आरोपी तथा उसके परिजनों की संपत्तियों का भी सत्यापन कराया। जांच में ग्राम समाज की जमीन पर किए गए कई निर्माण सामने आए। इसके बाद अजय प्रताप सिंह के कब्जे वाली 11 दुकानों को प्रशासन ने पहले ही बु...