मथुरा, दिसम्बर 22 -- मथुरा। 60वीं प्रादेशिक क्रॉसकंट्री दौड़ चार जनवरी को झांसी में होगी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन 27 दिसंबर दोपहर 12 बजे से केआर कॉलेज में कराएगा। सचिव जयसिंह ने बताया कि इसमें महिला पुरुषों की अंडर 20, 18, 16 एवं ओपन आयु वर्ग में 10 किमी, पुरुषों की अंडर 18 वर्ग में 8 किमी, अंडर 16 में 2 किमी दौड़ होगी। महिला अंडर 20 में 6 किमी, अंडर 18 में 4 किमी एवं अंडर 16 में 2 किमी दौड़ होगी। इसमें इच्छुक खिलाड़ी कॉलेज के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.