27 जून से एनसीजेडसीसी में होगा जनजातीय उत्सव
प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से पहली बार केंद्र सभागार में तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। मप्र के जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी के सहयोग से होने वाले उत्सव का शुभारंभ 27 जून को होगा। पहले दिन संगीता शर्मा के निर्देशन में शिप्रा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति शाम छह बजे की जाएगी। 28 जून को श्री चंद्रमाधव वाटिक की ओर से महाबली छत्रसाल की प्रस्तुति तो समापन अवसर पर सतीश व्याम के निर्देशन में राजा लोहगुण्डी की प्रस्तुति की जाएगी। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि उत्सव के जरिए जनजातीय नाटकों का मंचन शहरवासियों को देखने को मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.