मुंगेर, जून 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के छोटी केशोपुर स्थित संतमत सत्संग आश्रम में आगामी 27 जून को एक दिवसीय बहुक्षेत्रीय संतमत मासिक सत्संग का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में मुंगेर जिले के अलावा आसपास के कई जिलों से सैकड़ों सत्संगियों के भाग लेने की संभावना है। सत्संग में संतमत के वरिष्ठ महात्मा स्वामी शांतानंद जी महाराज, स्वामी प्रभाकर बाबा सहित कई संत-महात्माओं का भी आगमन होगा। शनिवार को सत्संग की सफलता को लेकर छोटी केशोपुर स्थित संतमत सत्संग आश्रम में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता आश्रम अध्यक्ष राजेंद्र मंडल ने की, जबकि संचालन सूरज मंडल ने किया। बहुक्षेत्रीय एवं मुंगेर जिला संतमत सत्संग के प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने बताया कि महर्षि संतसेवी ध्यान योग आश्रम नवादा से पूज्यपाद स्वामी शांतानंद...