मुंगेर, जून 14 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय छोटी केशोपुर स्थित संतमत सत्संग आश्रम में आगामी 27 जून (शनिवार) को एक दिवसीय बहु क्षेत्रीय मासिक शब्द सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संतमत सत्संग के वरिष्ठ महात्मा स्वामी शांतानंद जी महाराज, स्वामी प्रभाकर बाबा सहित कई संत-महात्माओं का आगमन होगा, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचन एवं सत्संग का संदेश देंगे। कार्यक्रम में जमालपुर, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संतमत अनुयायियों के शामिल होने की संभावना है। सत्संग में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन एवं भंडारे की निशुल्क व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की गई है। यह भी पढ़ें- धर्मपुर चिकनी में सजेगा आस्था का महासंगम कार्यक्रम की सफलता को लेकर रविवार को छोटी केशोपुर संतमत सत्संग आश्...