नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Saturn retrograde July Horoscope Aries to Pisces: जुलाई में शनि अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि की चाल में होने वाला परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में एक अहम घटना माना जाता है। न्याय देवता शनि 27 जुलाई 2026 को रात 10 बजकर 21 मिनट पर मीन राशि में वक्री होंगे और 11 दिसंबर को मार्गी होंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि हर साल करीब 138 दिनों के लिए वक्री होते हैं। शनि वक्री का अर्थ शनि का उलटी दिशा में चलना है। वक्री अवस्था में शनि व्यक्ति को अपने कर्मों में सुधार लाने और अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का अवसर प्रदान करते हैं। यह समय अनुशासन, सावधानी और आत्म-चिंतन का माना जाता है। शनि की उलटी चाल मेष से लेकर मीन राशि पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। इस समय कुछ राशियों को शनि लाभ देंगे, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्क रहने...