लखीसराय, जुलाई 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस बार विशेष व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- देवघर के लिए सावन स्पेशल ट्रेन 29 सेविशेष ट्रेनें 27 जुलाई से किऊल-शेखपुरा-नवादा-गया रेलखंड पर दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से लखीसराय और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को सुल्तानगंज पहुंचकर गंगाजल लेने तथा देवघर की यात्रा करने में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही नियमित ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ का दबाव भी कम होगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार गया-मालदा टाउन श्रावणी मेला स्पेशल तथा रांची-मालदा टाउन श्रावणी मेला स्पेशल का संचालन 27 जुलाई से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जयनगर-बाबाधाम को ले स्पेशल ट्रेन ...