हापुड़, जनवरी 23 -- साप्ताहिक पांच दिवसीय कार्य दिवस लागू कराने की मांग पर यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जनपद के बैंकों के विभिन्न कर्मचारी 27 जनवरी को हड़ताल करेंगे। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आरके माहेश्वरी ने बताया कि चीफ लेबर कमिश्नर की मध्यस्थता के अंतर्गत डिपार्मेंट आफ फाइनेंस सर्विसेज एवं यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस के मध्य दो दिन विस्तार से वार्तालाप हुई, लेकिन कोई भी सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकल पाया। अतः यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियंस ने निर्णय लिया है कि 27 जनवरी को सभी बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल करने के निर्णय पर विवश होकर अडिग रहेंगे। 27 जनवरी को सभी बैंक पूर्णतह हड़ताल रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.