चतरा, जून 23 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। तीन बच्चों की जलाशय में डूबने से मौत के बाद पिछले 27 घंटे से बंद मगध कोल परियोजना से कोयले की उत्पादन और डिस्पैच रवविार की देर शाम से आरंभ हो गयी। बताया गया कि सीसीएल कर्मी सह पीड़ित परिवार से जीएम चितरंजन कुमार और पीओ सुबोध कुमार ने मुलाकात कर ढाढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। जीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ सीसीएल पूरी तरह खड़ा है। बताते चलें कि दो दिन पूर्व सीसीएल कर्मी द्वारिका गंझू के तीन बच्चे आरा गांव के जलाशय में डूबने से मौत हो गयी थी। इसके बाद 27 घंटे तक मगध का उत्पादन ठप रहा था। यह भी पढ़ें- सिरका खुली खदानमे लगभग डेढ़ लाख क्यूबिक मीटर पानी घुसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...