दरभंगा, मई 23 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। पुलिस अवर निरीक्षक चयन की मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 27 मई को शहर के 10 केंद्रों पर होगी। प्रथम पाली 10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली 02:30 बजे अपराह्न से 04:30 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी। डीएम कौशल कुमार के आदेश पर सदर एसडीओ विकास कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा तिथि में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। यह परीक्षा शहर के बीकेडी राजकीय बालक उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), एमएल एकेडमी ब्लॉक बी, सीएम साइंस कॉलेज, एमएलएसएम कॉलेज, सीएम कॉलेज, प्लस टू एमएल एकेडमी ब्लॉक ए, महारानी कल्याणी कॉलेज, केएस कॉलेज, प्लस टू सफी मुस्लिम उच्च विद्यालय एवं राज उच्च विद्यालय केंद्र पर आयोजित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...