पलामू, मार्च 24 -- मेदिनीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय प्रशासन से 27 मार्च को आयोजित होने वाली बीएड परीक्षा को स्थगित कर तिथि आगे ले जाने की मांग की है। अभाविप के विभाग संयोजक रामाशंकर पसवान ने कहा कि 27 मार्च को प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में दूर-दराज से परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस परिस्थिति में परीक्षा आयोजित करना विद्यार्थियों के हित में नहीं है और यह निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण प्रतीत होता है। उन्होंने यह कहा कि अगर जल्द ही इस विषय में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...