मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता मेयर निर्मला देवी की अध्यक्षता में 27 जनवरी को नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक होगी। इस संबंध में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने समिति के सभी सदस्यों को जानकारी दे दी है। मेयर ने बैठक में रखे जाने वाले प्रस्ताव की संचिका उपलब्ध कराने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया है। समिति में डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा के अलावा सात सदस्यों में राजीव कुमार पंकू, केपी पप्पू, अभिमन्यु चौहान, अमित रंजन, सुरभि शिखा, कन्हैया गुप्ता व उमाशंकर पासवान शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...