घाटशिला, मार्च 24 -- चाकुलिया। चाकुलिया में 27 मार्च को रामनवमी के मद्देनजर नगर पंचायत प्रशासन ने मांस, मछली और मुर्गा की दुकानों को बंद रखने का फरमान जारी किया है। नगर पंचायत प्रशासक के ज्ञापांक-357, के तहत 20 मार्च को जारी आम सूचना में कहा गया है कि उक्त तिथि को मांस, मछली और मुर्गा का क्रय विक्रय पर पूर्णत प्रतिबंध है। इसका उल्लंघन करते पाए जाने पर झारखंड नगर पालिका अधिनियम- 2011 की धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...