मुंगेर, जून 17 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत सत्र 2024-28 के स्नातक सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-27 के स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षाएं गुरुवार से जिले सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित 27 परीक्षा केन्द्रों पर शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा दोनों सत्रों के विद्यार्थियों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण भी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा 18 जून से 9 जुलाई तक आयोजित होगी। 18 जून से 7 जुलाई तक परीक्षाएं प्रतिदिन एक ही पाली में सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। वहीं 8 एवं 9 जुलाई को परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। प्रथम पाली सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा ...