मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता केंद्रीय चयन पर्षद की तरफ से होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा 10 दिसंबर को 27 केंद्रों पर होगी। परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम प्रशासन ने सुबह 9.30 बजे रखी गई है। परीक्षा को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन ने संयुक्तादेश जारी किया। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 500 से अधिक परीक्षार्थी होने पर एक सहायक केंद्राधीक्षक की तैनाती की जाएगी। जिन केंद्रों पर परीक्षा कक्ष की संख्या अधिक है वहां सहायक केंद्राधीक्षकों को पर्यवेक्षण का दायित्व दिया गया है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में पहले 24 अभ्यर्थियों तक एक अतिरिक्त वीक्षक रखे जाएंगे। यह तय किया जाएगा कि किसी भी परीक्षा कक्ष में दो से कम वीक्षक नहीं रहें। प्रत्येक 100 अ...