बेगुसराय, अप्रैल 9 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में गस्ती के दौरान बीती रात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। एकंबा राईस मिल के निकट 27 कार्टन अंग्रेजी शराब से लदी बोलेरो को जब्त कर लिया। जानकारी देते एस आई संजीत कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एस आई रोशन कुमार एवं सशस्त्र बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर परोरा गढ़पुरा पथ के एकंबा राइस मिल के निकट बीआर 0 पी/बी 4868 नंबर की बोलेरो में 15 कार्टून रॉयल स्टैग 375 एम एल आईकॉनिक व्हिस्की 12 कार्टून 375 एम एल एवं एक रियलमी का मोबाइल जप्त किया गया है। चालक एवं चालक एवं कारोबारी मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...