भदोही, जून 26 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर पूनम ने लंबित मामलों को लेकर गंभीर हैं। इसी कड़ी में भदोही, मिर्जापुर एवं सोनभद्र में लंबित आईटी एक्ट के मामलों को निस्तारित किया गया। कहा कि 15 दिनों में अभियान चलाकर उसे पूरा कराया गया। बताया कि तीनों जनपदों में कुल आईटी एक्ट के 27 मामलों का निस्तारण किया गया। इस तरह कुल पेंडिंग के सापेक्ष 20 प्रतिशत विवेचनाओं का विधिक निस्तारण कराया गया है। कहा कि समय-समय पर इसे लेकर संबंधित को निर्देशित करने के साथ ही बैठक भी लेने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कतें ना हों और पीड़ितों को जल्द न्याय मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...