मुंगेर, अप्रैल 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर चल रहा गौ सम्मान अभियान अब तेजी से जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को सर्व सनातन समाज और गौ सेवकों द्वारा आयोजित बैठक में आगामी 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।ज्ञात हो कि, अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, गांवों तथा स्कूल-कॉलेजों में व्यापक सिग्नेचर अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से गौ रक्षा, बेहतर देखभाल, गौशालाओं के विकास और सख्त कानून की मांग को लेकर लोगों का समर्थन जुटाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वृंदावन से आगरा पहुंची अक्षत कलश यात्रा, हुआ स्वागत तैयार किए जा रहे मांग पत्र को जल्द ही देश के राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।इस जनजागरूकता अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय है। ...