नई दिल्ली, अगस्त 20 -- भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava एक बार फिर बजट सेगमेंट में नया फोन उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने अगले Bold N Series स्मार्टफोन Lava Bold N4 Lite की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। फोन को 27 अगस्त 2026 को देश में लॉन्च किया जाएगा। Lava Bold N4 Lite को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया जाएगा, जो इस फोन की खासियतों में शामिल होगा। लॉन्च से पहले फोन की एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी Amazon India पर लाइव हो चुकी है। हालांकि कंपनी ने अभी स्मार्टफोन की पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन फोन के कीमत और फीचर्स लीक हो गए हैं। Lava Bold N4 Lite के फीचर्स (लीक) Lava Bold N4 Lite की सबसे खास बात इसका MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन होगा। यह अमेरिकी सेना से जुड़े टेस्टिंग स्टैंडर्ड्स पर आधारित एक ड्यूर...