कौशाम्बी, मार्च 17 -- मनौरी गांव स्थित छोटी मस्जिद में रमजान की 27वीं शब (शब-ए-कद्र) सोमवार की रात अकीदत और रूहानियत के माहौल में तरावीह नमाज मुकम्मल हुई। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों की भीड़ उमड़ी, जहां पूरी रात इबादत, तिलावत और दुआओं का सिलसिला जारी रहा। मस्जिद में तरावीह की नमाज हाफिज मोहम्मद मुज्तबा सुब्हानी ने अदा कराई। उन्होंने पूरे रमजान माह में मुकम्मल कुरआन शरीफ सुनाकर नमाजियों को रूहानी सुकून से सराबोर कर दिया। तरावीह पूरी होने पर लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगीं। तरावीह के बाद शमशेर ने नातख्वानी पेश की जिसने माहौल को और भी रूहानी बना दिया। अकीदतमंदों ने पूरे ध्यान से नात सुनी और बार-बार दुरूद-ओ-सलाम पेश किया। इसके बाद मौलाना डॉ. जहांगीर हसन ने...