आदित्यपुर, जून 29 -- गम्हरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सीओ प्रवीण कुमार ने शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। प्रथम दिन विभिन्न बूथों पर कुल 27,895 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी क्रिस्टोफर बेसरा समेत अस्पताल के सभी चिकित्सक, एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। इस मौके पर सीओ ने लोगों से अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को निश्चित रूप से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि यह अभियान आगामी तीन दिनों तक चलेगा। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान शुरू इसके लिए गम्हरिया के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 150 बूथ और पांच ट्रांजिट बूथ...