पूर्णिया, जुलाई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में गुरुवार को कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की 24वीं सिंडिकेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सिंडिकेट सदस्यों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों से संबंधित सभी 11 एजेंडों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से संपुष्ट (अनुमोदित) कर दिया। बैठक में कुल 269 सहायक प्राध्यापकों के पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग को अधियाचना भेजने के प्रस्ताव पर जहां सहमति जताई गई, वहीं संबद्ध कॉलेजों में दानदाताओं की घोषणा में समिति की अनुशंसाओं को सिंडिकेट ने अनुमोदित किया। इसके साथ ही नवसृजित डिग्री महाविद्यालयों के प्रभारी प्राचार्य, बर्सर एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के...