शामली, नवम्बर 27 -- बिजली विभाग ने सालों से लंबित पड़े बिजली चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए चौसाना क्षेत्र और आसपास के गांवों में कुल 266 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। इसमें चौसाना में 109, अलीपुरा में 11, गंगारामपुर खेड़की में 40, जिजौला में 28, भड़ी में 76 और लक्ष्मीपुरा में 2 उपभोक्ता शामिल हैं। विभाग ने विशेष छूट योजना लागू की है, जिसके तहत उपभोक्ता जुर्माना जमा करने पर आर्थिक राहत पा सकते हैं। छूट योजना के अनुसार, दिसंबर में 50, जनवरी 2026 में 45 और फरवरी 2026 में 40 आकलन राशि पर छूट दी जाएगी। शमन शुल्क अलग से जमा करना होगा। पंजीकरण के लिए Rs.2000 या आकलन राशि का 10 (जो अधिक हो) जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही पहचान पत्र, फोटोयुक्त मापपत्र और चोरी वाले परिसर की अकाउंट आईडी देना जरूरी है। जिनके पास कनेक्शन नहीं है, उन्हें झटपट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.