रांची, अगस्त 14 -- रांची। खाटू श्याम, धुर्वा धाम समिति के बैनर तले शुक्रवार को 265 श्याम प्रेमियों का विशाल जत्था रांची रेलवे स्टेशन से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा दिल्ली, वृंदावन और बरसाना होते हुए राजस्थान स्थित खाटू धाम पहुंचेगी। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, यह रांची से खाटू श्याम जी के दरबार के लिए निकली अब तक की सबसे बड़ी तीर्थ यात्रा है। समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा और सचिव प्रिय रंजन झा ने बताया कि पिछले वर्ष इस यात्रा में 111 श्रद्धालु शामिल हुए थे। रवाना होने के दौरान रेलवे स्टेशन पर बाबा श्याम के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...