सासाराम, जून 8 -- दावथ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के काव नदी पर बने पुल के समीप उसरी मार्ग पर नदी किनारे से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ शराब व शराब निर्माण सामग्री बरामद की है। इस कार्रवाई में छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा ने बताया कि पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान लगभग 265 लीटर देसी महुआ शराब, 08 घरेलू गैस सिलेंडर, 02 दोपहिया वाहन तथा शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए गए। कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में रंजन कुमार, काजू कुमार, मंतोष कुमार भारती, रंजीत सिंह कुशवाहा, अरुण कुमार कुशवाहा व जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...