औरंगाबाद, फरवरी 11 -- दाउदनगर के किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री आईडी पंजीकरण अभियान के तहत दाउदनगर प्रखंड में 265 किसानों का पंजीकरण किया गया। सभी पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों से आवेदन लिया गया। शिविर का निरीक्षण बीडीओ मो जफर इमाम एवं सीओ शैलेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस कार्य में संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं अन्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 14 फरवरी तक कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण हो सके। हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में दो अभियुक्तों को ...