भागलपुर, मार्च 6 -- बिहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अमरपुर बहियार स्थित सचिंत शर्मा के बगीचे में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर शराब की खेप उतारी जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु बिहपुर थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद तस्कर वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। वाहन तथा बगीचे की सघन तलाशी लेने पर कुल 264.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब और एक चार पहिया वाहन को जब्त कर लिय...