भदोही, जनवरी 31 -- भदोही, संवाददाता। भदोही जिले के साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 26 हजार 10 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए गए। दिलीप कुमार निवासी नारेपार थाना कोईरौना ने 21 जनवरी को शिकायत किया था। कहना था कि गलती से 26 हजार 10 रुपये एयरटेल पेमेन्ट बैंक के माध्यम से दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गया था। जिसको लेकर पीड़ित काफी परेशान था। उक्त के सम्बन्ध में आवेदक द्वारा थाना भदोही के साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत पंजीकृत कराया गया था। साइबर हेल्पडेस्क थाना कोईरौना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, कुल 2610 रुपये वापस कराया गया। पुलिस ने आह्वान किया कि साइबर फ्रॉड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराना चाहिए। पुलिस टीम में प्रमोद कुमार राय (प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क) और सुरेन्द्र शर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...