260 छात्राओं को मिलेगा निशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण
मेरठ, अगस्त 19 -- एएस इंटर कॉलेज मवाना में छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विद्यालय में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कक्ष का शुभारंभ किया गया। पहले बैच में कक्षा नौ से 12 तक की 260 छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद छात्राएं घर, गली-मोहल्ले में ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगी। भारत सरकार के कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में छात्राओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने की योजना के तहत विद्यालय का चयन किया गया है। मेरठ के संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल के प्रयासों से शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को रोजगारपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.