सोनभद्र, अप्रैल 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। कृषि विभाग ने नियमों का पालन न करने वाले कीटनाशी विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 260 दुकानदारों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। यह कदम अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी न करने पर उठाया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं के लिए आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद कई विक्रेताओं की तरफ से अब तक पंजीकरण नहीं कराया गया, जिसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि संबंधित विक्रेताओं को 15 दिन की अंतिम मोहलत दी गई है, जिसमें उन्हें हर हाल में अपना पंजीकरण पूरा करना होगा। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण नहीं कराया गया, तो उनके लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्...