नई दिल्ली, अगस्त 14 -- भारतीय मार्केट में बड़ी फैमिली कारों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस सेगमेंट में मारुति अर्टिगा, टोयोटा इनोवा से लेकर महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी कारें खूब पॉपुलर हैं। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में हुई 7-सीटर सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। मारुति सुजुकी अर्टिगा ने इस दौरान 30.1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 21,606 यूनिट कारों की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 16,604 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।16% बढ़ गई स्कॉर्पियो की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। स्कॉर्पियो ने इस दौर...