सोनभद्र, मार्च 1 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस की साइबर टीम ने एक बार फिर ठगी के एक मामले में हड़पे गये 26 हजार 525 रुपये खाताधारक के खाते में वापस करायें है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि पहली फरवरी को आवेदिका नीलम प्रभा रानी पत्नी अमृत कुमार शर्मा निवासी अनपरा कालोनी ने दी तहरीर में बताया कि मीसो का कस्टमर कह कर अज्ञात व्यक्ति ने सीओडी बिल जनरेट करने के नाम पर लिंक भेजा और उससे कुल 31727 रुपये की ठगी कर ली। आवेदिका ने तत्काल पुलिस और साइबर हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज की जिसके बाद अनपरा साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर सम्बन्धित खातों को होल्ड कराया और 26525 रुपये खाते में वापस करायें है। इस में आनन्द मोहन बिंद साइबर हेल्प डेस्क की भी उल्लेखनीय भूमिका रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...