दरभंगा, मई 16 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 26 एवं 27 मई को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताने और एक से तीन जून तक कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि पूर्व में दिए गए मांगों पर विवि प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। बार-बार कमेटी बनाई जाती है, लेकिन आज तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।बैठक में विश्वविद्यालय अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार अरविंद, भोला पासवान, सचिव मनोज कुमार राम, संगठन मंत्री रामसेवक भारती, उप सचिव ललन शर्मा, कोषाध्यक्ष अमृत नाथ झा, अशोक कुमार दास, शिव नारायण राय, प्रेम चन्द्र प्रसाद, नरेश कुमार महतो, प्रभात किरण, विरेन्द्र कुम...