मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले के 26 हेडमास्टर और शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विज्ञान और गणित को प्रोजेक्ट के माध्यम से नहीं पढ़ाने पर यह कार्रवाई की गई है। छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों को प्रोजेक्ट के माध्यम से पढ़ाने के लिए विज्ञान और गणित के शिक्षक को शिक्षा विभाग ने जिम्मा सौंप रखा है।वहीं, जिन मिडिल स्कूल में इन विषय के शिक्षक नहीं हैं, वहां प्राइमरी के शिक्षक को चयनित कर प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें इसकी जिम्मेदारी दी गई। निर्देश के तहत शिक्षकों को प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का साक्ष्य भी अपलोड करना है। जिन शिक्षकों ने अब तक किसी तरह के प्रोजेक्ट से बच्चों को नहीं पढ़ाया है, उन्हें विभाग की ओर से चिह्नित किया गया है। इन्हीं स्कूल के हेडमास्टर और शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

हिं...