पिथौरागढ़, दिसम्बर 25 -- पिथौरागढ़। नगर में परिवहन विभाग ने स्कूल बसों की जांच कर कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने मानस एकेडमी की 26 स्कूल बसों की जांच की। दस्तावेजों, फिटनेस, परमिट, बीमा, चालक व परिचालक के दस्तावेजों के साथ-साथ बसों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं की निर्धारित मानकों के अनुसार जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को जल्द सही करने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों व छात्रों के साथ बैठक हुई,जिसमें सुरक्षित परिवहन, यातायात नियमों के पालन, बस में अनुशासन तथा आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। इस दौरान सीमा राणा, बहादुर, बलदेव, महेंद्र सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...