प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सीडीओ हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के गंगा सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की एमडीएम जिला टास्क फोर्स, जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति व निपुण टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों में बिजली, सुरक्षा, नामांकन और निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से धनराशि जमा करने के बावजूद 26 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें अब तक नहीं हटाई गई हैं। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं को चेतावनी देते हुए तत्काल तार शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Firozabad News: स्कूलों के ऊपर से विद्युत तार हटवाएं अधिकारी-सीडीओ उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी प्रकार की दुर्घटना ह...