26 से शुरू होगा 'द लिटरेरी टेबल' लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल
देहरादून, सितम्बर 24 -- देहरादून। आरोग्य वेलबीइंग ट्रस्ट की पहल 'द लिटरेरी टेबल' लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन 26 और 27 सितंबर को फेयरफील्ड बाय मैरियट देहरादून में होगा। आयोजकों ने गुरुवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। दो दिवसीय आयोजन में देश के प्रमुख लेखक, साहित्यकार, पत्रकार और बौद्धिक हस्तियां विभिन्न सत्रों में शामिल होंगी। फेस्टिवल में बाची करकारिया, देवदत्त पटनायक, चंद्रचूड़ घोष, अनुज धर, पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, डॉ. शालिनी मलिक, अजिताभ एम. बोस, रॉबिन रॉय, तरुण महर्षि, समृद्धि गुलाटी, अनीता शर्मा, शुभोब्रत मजूमदार और मोना वर्मा समेत कई लेखक शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में लेखक एवं आरबीआई झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन अनिमेष मौजूद रहेंगे। फेस्टिवल में दोनों दिन आठ-आठ सत्र होंगे। प्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.