रांची, मई 3 -- रांची, संवाददाता। जेसीआई रांची यूथ 26 व 27 मई को महाराजा अग्रसेन भवन में फैशन व लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन- फैशन फिएस्टा 2.0 का आयोजन करेगा। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 से रात्रि 8 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस दो दिवसीय एग्जीबिशन में झारखंड के विभिन्न शहरों से लगभग 40 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आकर्षक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। आगंतुकों के लिए प्रवेश शुल्क मात्र 20 रुपये रखा गया है। साथ ही, पहले 100 आगंतुकों को विशेष उपहार प्रदान किया जाएगा। पांच हजार रुपये की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सरप्राइज गिफ्ट दिया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन 26 मई को प्रातः 10 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। बच्चों के लिए 4 से 15 वर्ष आयु वर्ग में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाग लेने हेतु 100 रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.