देहरादून, अप्रैल 12 -- फोटो देहरादून। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद देहरादून की ओर से रविवार को 26 सेवानिवृत्त फार्मेसी अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रायपुर ब्लॉक स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय, ननूरखेड़ा में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घकालीन योगदान, निष्ठा और समर्पण को याद किया। कहा गया कि अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसका लाभ समाज को लंबे समय तक मिलता रहेगा। संचालन जिला मंत्री उर्मिला द्विवेदी ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती, जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह बिष्ट, राकेश रावत, जीएस थलवाल, मुकेश नौटियाल, जगदीश भरद्वाज, सुशील कांति, भरत चौहान, हितेंद्र नेगी, भगवान नौटियाल, कल्पना और मैराज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...