नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- Budh Gochar 2026: बुध ग्रह 26 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का यह राशि परिवर्तन कई मायनों में खास माना जा रहा है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, कारोबार और वाणी से जोड़कर देखा जाता है। वहीं तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ग्रहों की इस स्थिति का असर कुछ राशियों के लिए सकारात्मक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।आइए जानते हैं, बुध के तुला राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर कामकाज से जुड़ी अच्छी खबर ला सकता है। नौकरी में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों को नए संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है। कोई पुराना काम भी आगे बढ़ सकता है। पैसों ...