26 सितंबर को सैन्य धाम मे 101 दीपक प्रज्जवलित करेंगे : हरीश
देहरादून, सितम्बर 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 26 सितंबर को सैन्य धाम मे 101 दीपक प्रज्जवलित करेंगे। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।गुरुवार की शाम पौने सात बजे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अन्य कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी कांप्लेक्स, डिस्पेंसरी रोड में स्व. राजीव गांधी की स्मृति में उनकी मूर्ति के सम्मुख 101 दीपों का प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष 51 दीप जलाए गए। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की हत्या कर सत्ता पर काबिज रह रही है। कहा कि महंगाई बेरोजगारी जैसे बिंदुओं पर चर्चा नहीं की जा रही है। रोजगार नहीं मिलने से युवा वर्ग परेशान है। महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने कहा कि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.