विवेक पांडेय, जून 15 -- UP News: यूपी सरकार ने साल 2000 से अब तक गायब हुए सरकारी और लाइसेंसी असलहों का हिसाब-किताब जुटाना शुरू किया है। समीक्षा में गोरखपुर-बस्ती परिक्षेत्र के सात जिलों से 56 असलहे गायब होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से 45 असलहे अब तक बरामद नहीं हो सके हैं। गायब हथियारों में पुलिसकर्मियों की सर्विस रिवॉल्वर, पिस्टल, कारबाइन, रायफल और एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार भी शामिल हैं। ज्यादातर में पुलिस ने एफआर लगा दी है यानी उसकी पड़ताल बंद हो गई है। आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 17 असलहे नेपाल बार्डर के सिद्धार्थनगर जिले से गायब हुए। इनमें से 13 अब तक बरामद नहीं हुए हैं। यहां से गायब हथियारों में एके-47 और 9 एमएम पिस्टल भी शामिल हैं। वर्ष 2015 में गायब हुई 9 एमएम पिस्टल के मामले में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है, जबकि वर्ष 2...