प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाराष्ट्र के चर्चित अब्दुल कलीम तेलगी मामले से जुड़े जिले के फर्जी स्टांप के दो मामलों की फाइल 26 साल बाद तलब की गई है। निदेशालय से इसका पत्र आने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस पर सरकार कोई बड़ी कार्रवाई करेगी।जिले में वर्ष 2000 में मो. कलीम के खिलाफ सात लाख 50 हजार 400 रुपये के फर्जी स्टांप का मामला कीडगंज थाने में दर्ज कराया गया था। वहीं वर्ष 2003 में फर्जी स्टांप बरामदगी का एक मामला कर्नलगंज थाने में चल रहा है। यहां से एक लाख 14 हजार 500 रुपये के कुल 229 स्टांप बरामद किए गए थे। मामले पुराने हैं, लेकिन अब सरकार फर्जी स्टांप और स्टांप चोरी करने वालों की अच्छे से कुंडली तैयार करने की तैयारी में है। इसीलिए आईजी स्टांप की ओर से स...