नई दिल्ली, अगस्त 2 -- पाकिस्तान वर्सेस वेस्टइंडीज दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाना है। इस मैच को अपने नाम कर मेजबान टीम की नजरें पाकिस्तान को 2-0 से धूल चटाने पर होगी। वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट 90 रनों के अंतर से जीता था। वेस्टइंडीज अगर दूसरा टेस्ट भी जीतने में कामयाब रहता है या फिर यह टेस्ट ड्रॉ भी रहता है तो वह पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज अपने नाम कर लेगा। वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज 26 साल पहले 2000 में जीती थी। इसके बाद चार बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा, वहीं इतनी ही बार सीरीज ड्रॉ रही। यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ने मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड संग पहुंचे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर2000 में भी मुश्किल से जीता था वेस्टइंडीज पाकिस्तान और व...