अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद हर तरफ ईंधन बचाने की कवायद तेज हो गई है। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार पाठक बताते हैं कि करीब 26 साल पहले दीवानी में न्यायिक अधिकारियों के लिए पांच सरकारी एंबेस्डर गाड़ियां थीं। एक गाड़ी में चार जज आते-जाते थे। उसी सिस्टम को फिर से अपनाने की जरूरत है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को इसी पूल सिस्टम को अपनाने की सलाह दी है। अध्यक्ष के अनुसार दीवानी में वर्तमान में करीब 35 न्यायिक अधिकारी है। सभी निजी गाड़ियों से आते-जाते हैं। जिला जज व सीजेएम सरकारी गाड़ी से आते-जाते हैं। यह भी पढ़ें- 26 साल पहले एक गाड़ी में आते थे चार जज, उसी सिस्टम को अपनाना होगा उन्होंने बताया कि साल 2000 में पूल सिस्टम चलता था। तब एक गाड़ी चार-पांच न्यायिक अधिकारियों को लेकर ...